स्वस्थ शरीर के लिए वजन का संतुलित होना बहुत जरूरी है। इसका मतलब यह नहीं कि आप दिन रात वजन कम करने के प्रयास में ही जुटे रहें। आवश्यकता से कम वजन होना भी खतरे की घंटी से कम नहीं। ऐसे में अगर आपका वजन कम है तो इसे बढ़ाने की कोशिश में जुट जाएं।
वजन बढ़ाने के लिए वर्कआउट और अच्छी डाइट तो जरूरी है ही लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं तो इन आसान घरेलू उपायों को अपनाने से भी आपको काफी मदद मिलेगी।
डाइट में जरूर लें केला
वजन बढ़ाने का सबसे प्रभावी और आसान तरीका है केले का सेवन। दिन में कम से कम तीन बार केला खाएं। दूध या दही के साथ केला और भी फायदेमंद है। रोज सुबह नाश्ते के साथ बनाना-मिल्कशेक जरूर लें। महीने भर में परिणआम आपके सामने होंगे।
गर्म दूध में शहद
रोज सोने से पहले या नाश्ते में गर्म दूध के साथ एक चम्मच शहद का सेवन करें। इससे वजन भी तेजी से बढ़ता है और पाचन भी अच्छी तरह होता है।
खरबूजा है फायदेमंद
बहुत कम वजन वाले लोगों को अक्सर डॉक्टर खरबूजा खाने की सलाह देते हैं। हालांकि यह मौसमी फल है लेकिन इसे खाने से भी वजन तेजी से बढ़ता है। साथ ही यह आपको डीहाइड्रेशन से भी बचाता है।
मेवे के साथ दूध
वजन बढ़ाने के लिए अक्सर बॉडी बिल्डर्स और पहलवान मेवे वाले दूध का सेवन करते हैं। खासतौर पर बादाम, खजूर और अंजीर के साथ गर्म दूध पीने से भी वजन तेजी से बढ़ता है।
किशमिश जरूर खाएं
प्रतिदिन डाइट में 30 ग्राम किशमिश खाने से भी वजन तेजी से बढ़ता है। इसके नियमित सेवन से महीने भर में आप अपने वजन में फर्क महसूस करेंगे।
डाइट में इन्हें बढ़ाएं
भोजन में अधिक कार्बोहाइड्रेट व कैलोरी वाली चीजें लें। जैसे आटा, चावल, शहद, मेवे, मक्खन आदि। इससे आपका वजन सेहतमंद तरीके से बढ़ेगा।
वजन घटाने के उपायों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।