फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए फायदेमंद है हल्दी मसाला दूध, जानिए बनाने की विधि

Wed, 23 Sep 2020 09:28 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हल्दी मसाला दूध स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
हल्दी मसाला दूध स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। रात को सोने से पहले दूध का सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक होता है। आप रात को सोने से पहले हल्दी मसाला दूध का सेवन भी कर सकते हैं। रोजाना हल्दी मसाला दूध का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से हल्दी मसाला दूध बनाने की विधि बताएंगे। आपको हल्दी मसाला दूध बनाने में सिर्फ 5 मिनट का समय लगेगा। अगली स्लाइड्स में जानिए हल्दी मसाला दूध बनाने की विधि...


सुबह के नाश्ते में बनाएं टेस्टी स्टफ्ड इडली, बनाने का तरीका है बेहद आसान

 
विज्ञापन

2 of 5
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
हल्दी मसाला दूध बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
  • दूध- 1 गिलास 
  • दालचीनी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी- चुटकीभर 
अगली स्लाइड्स में जानिए मसाला दूध बनाने की विधि...


घर में बनाएं स्वादिष्ट बनाना कुल्फी, स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद
विज्ञापन

3 of 5
आपने सबसे पहले दूध को उबालना है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्टेप 1
  • आपने सबसे पहले दूध को उबालना है। इस बात का ध्यान रखें कि आपने दूध को ज्यादा देर तक नहीं उबालना है। दूध को ज्यादा देर तक उबालने से दूध के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

4 of 5
अगर आप दूध में चीनी मिलाना चाहती हैं तो मिला लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्टेप 2
  • अगर आप दूध में चीनी मिलाना चाहती हैं तो मिला लें। दूध में चीनी की मात्रा काफी कम रखें। इसके बाद दूध में हल्दी, दालचीनी, काली मिर्च पाउडर मिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूध में हल्दी, दालचीनी, काली मिर्च पाउडर मिलाने के बाद आप इस दूध का सेवन कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
स्टेप 3
  • दूध में हल्दी, दालचीनी, काली मिर्च पाउडर मिलाने के बाद आप इस दूध का सेवन कर सकते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपने दूध में हल्दी, दालचीनी, काली मिर्च पाउडर दूध को उबालते समय नहीं मिलाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें