फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी गर्मी स्वस्थ रहना चाहती हैं तो ये घरेलू टिप्स भी हैं आपके लिए फायदेमंद

Fri, 30 Mar 2018 11:38 AM IST
नाज खान, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डियर गर्मी,
इस बार तुम्हारा आगमन कुछ जल्दी ही हो गया है। लगता है इस बार तुम कुछ ज्यादा ही सताने वाली हो। खैर, तुम्हें जितना बरसना है, बरस लो। मौसम विभाग के अधिकारियों ने पहले ही अनुमान लगा लिया है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। कोई बात नहीं, इस साल भी तुम्हारा स्वागत है।  तुम्हें आने से हम रोक नहीं सकते, लेकिन अपना बचाव तो कर ही सकते हैं। फूड प्वॉइजनिंग समेत हीट स्ट्रोक की समस्या अपने साथ लाती हो। 
विज्ञापन

2 of 4
healthy food
परेशानी तो होगी, लेकिन अपना बचाव हम खुद को हाइड्रेट रखकर करेंगे। कहते हैं न, सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। तो इसी फॉर्मूले पर चलते हुए मौसम संबंधी हर एहतियात को बरतेंगे। जल युक्त सब्जियां, जैसे परवल, कद्दू, खीरा, टमाटर, पालक, मशरूम आदि को आहार में शामिल करके खुद को सेहतमंद रखने को कोशिश होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा साथ ही देगा एनर्जी
आहार विशेषज्ञ भी मानते हैं कि फाइबर युक्त ये सब्जियां गर्मी के लिहाज से फायदेमंद हैं, जिन्हें गर्मी में पचाना भी आसान है। फल खाने की इच्छा होगी, तो तरबूज, खीरा तो है ही। मीठे और स्वाद में खट्टे फलों को खाने से शरीर मौसम से संतुलन बनाए रखेगा। 
 
विज्ञापन

4 of 4
avocado
इस मौसम में एवाकाडो, चेरीज, अंगूर, अनानास, आम और तरबूज आदि अच्छे माने जाते हैं। इसके अलावा नारियल का पानी, मटर और हरी बीन्स भी अच्छा माना जाता है, इसलिए गर्मी से बचने के लिए इन्हें अपने आहार का हिस्सा बनाना ही पड़ेगा। मगर जंक फूड से दूरी बनानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें