फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज है और मिठाई खाने का मन करता है तो घर पर मिनटों में बनाएं 'शुगर फ्री काजूू कतली'

Fri, 26 Jul 2019 07:49 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
काजूू कतली - फोटो : instagram
विज्ञापन

मीठे को देखकर सभी के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन बहुत सारे लोग मधुमेह बीमारी से ग्रसित होते हैं जिस वजह से वो इसे एवॉइड करते हैं। अगर आप भी मीठे खाद्य पदार्थ खाने के शौकीन हैं और चाहते हुए भी मीठाई से दूर रहते हैं तो अब आपको कंट्रोल करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको घर पर ही आसान रेसिपी के साथ शुगर-फ्री काजू कतली की रेसिपी बता रहे हैं।

विज्ञापन

शुगर फ्री काजूू कतली बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1 कप काजू (पिसा हुआ)
5-6 बड़े चम्मच शुगर फ्री
4-5 केसर के लच्छे
आधा चम्मच इलायची पाउडर
पानी आवश्यकतानुसार
विज्ञापन

काजूू कतली - फोटो : instagram
शुगर फ्री काजूू कतली बनाने की विधि :
-सबसे पहले एक कड़ाही में पानी, शुगर फ्री और केसर डालें। 
-पानी को तब तक चलाएं जब तक इसमें शुगर फ्री अच्छे से घुल न जाए। अब इसमें इलायची पाउडर डालें। 
-जब ये मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पिसा काजू डालें। ध्यान रखें जब पिसा काजू डालें तब इसे लगातार चलाते रहें ताकि उसमें गुठलियां ना पड़ें। धीमी आंच पर इसे पकाएं।
-आपका मिश्रण तैयार है। इसे ठंडा करने के लिए रख दें। 
-मिश्रण ठंडा हो जाने पर एक थाली में हाथ से घी लगाएं और तैयार मिश्रण को एक जैसा फैला दें। 
-जब ये अच्छे से जम जाएं तो चाकू की सहायता से काजू कतली को काट लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें