फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 वजहें, जो आपको देती हैं थकान

Sat, 25 May 2013 01:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप अक्सर थका-थका महसूस करते हैं? काम ज्यादा नहीं करते हैं फिर भी जल्दी थक जाते हैं? या फिर किसी भी काम में आपका मन नहीं लगता? आपके आलस और थकान की वजह सिर्फ कमजोरी हो ऐसा जरूरी नहीं है। अक्सर होने वाली थकान गलत जीवनशैली से लेकर कई रोगों का संकेत हो सकती है।
विज्ञापन


अगर आप भी हर समय थकावट महसूस करते हैं तो इसके पीछे ये वजहें हो सकती हैं।

1. नींद पूरी न हो पाना
अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है तो भी आप दिन भर थकावट महसूस कर सकते हैं। इससे बचाव के लिए देर रात में टीवी, कंप्यूटर आदि से दूरी रखें और फोन बंद करके सोएं।

कई बार रात में सोते वक्त सांस लेने में दिक्कत होती है जिसकी वजह आपका बहुत अधिक वजन हो सकता है। इससे बचने के लिए अपने वजन पर नियंत्रण करें जिससे आपको थकान कम होगी।
विज्ञापन


2. अनीमिया के लक्षण
शरीर में रेड ब्लड सेल घट जाने से अनीमिया की दिक्कत होती है, जिसका एक प्रमुख लक्षण है थकान। आजकल महिलाओं में यह समस्या अधिक पाई जाती है  जिससे बचाव के लिए आयरन से भरपूर डाइट फायदेमंद हो सकती है।

3. अवसाद
अवसाद की स्थिति में भी बहुत अधिक थकान, सिरदर्द और कमजोरी महसूस होती है। अवसाद की वजह से थकावट होना आज की जीवनशैली में बहुत सामान्य है। अगर आप दो-तीन हफ्तों तक हर समय थकान महसूस करते हैं तो मनोचिकित्सक से परामर्श लेने में बुराई नहीं।

4. हाइपोथायरॉइड
हाइपोथायरॉइड की स्थिति में शरीर में मेटाबॉलिज्म तेजी से होता है इसलिए शरीर की ऊर्जा तेजी से खत्म हो जाती है और आप जल्दी थक जाते हैं।

5. बहुत अधिक चाय-कॉफी
दिन में कई बार चाय-कॉफी का सेवन करने वाले लोगों को थकान जल्दी होती है। कैफीन वाली चीजों के अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर और धड़कन की गति तेज होती है जिससे थकान जल्दी होती है।

6. डीहाइड्रेशन
गर्मियों में शरीर में पानी की कमी यानी डीहाइड्रेशन भी आपको जल्दी थका सकती है। इसलिए शरीर में पानी की कमी न होने दें।

7. शिफ्ट में काम
आजकल कंपनियों में रात की शिफ्ट या अलग-अलग शिफ्ट में काम करने का चलन बढ़ गया है। कई बार इससे बॉडी क्लॉक पर विपरीत प्रभाव पड़ता है और हर समय थकावट महसूस होती है। इससे बचाव के लिए दिन में सोने का एक नियत समय तय करें जिससे आपका शरीर अभ्यस्त हो सके और सोकर उठने के बाद आप तरोताजा रह सकें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें