फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milk Cake Recipe: घर में बनाएं स्वादिष्ट मिल्क केक, जानिए रेसिपी

Sat, 03 Oct 2020 09:25 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मिल्क केक- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
आमतौर पर मिल्क केक सभी को पसंद होता है। मिल्क केक काफी स्वादिष्ट होता है। आप घर में आसानी से स्वादिष्ट मिल्क केक बना सकती हैं। आज हम आपको मिल्क केक बनाने की रेसिपी बताएंगे। इस मिल्क को दूध से बनाया जाता है। आपको मिल्क केक को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। आप चार स्टेप्स में मिल्क केक को तैयार कर सकती हैं। मिल्क केक को बनाने में आपको पांच चीजों की आवश्यकता होगी। अगली स्लाइड्स में जानिए मिल्क बनाने की विधि...
विज्ञापन

2 of 6
मिल्क केक- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
मिल्क केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
  • फुल फैट मिल्क- 2 लीटर
  • नींबू का रस
  • चीनी
  • देसी घी
  • इलाइची पाउडर
अगली स्लाइड्स में जानिए मिल्क केक बनाने की विधि...
विज्ञापन

3 of 6
मिल्क केक- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
स्टेप 1
  • सबसे पहले कड़ाही में दूध को उबाल लें। दूध को पककर आधा होने तक चलाते रहें। दूध के पककर आधा हो जाने के बाद इसमें 2 छोटे चम्मच नींबू का रस डाल दें। नींबू का रस डालने के बाद दूध में दाने पड़ने लगेंगे।

4 of 6
मिल्क केक- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
स्टेप 2
  • अब आपने दूध में चीनी डालनी है और चीनी को दूध में गलने तक अच्छी तरह से दूध को चलाते रहें। आप दूध में चीनी स्वादानुसार मिलाएं। इसके बाद जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें एक छोटा चम्मच देसी घी डाल दें। आपने अब गैस की आंच को भी धीमा कर देना है।
विज्ञापन

5 of 6
मिल्क केक- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
स्टेप 3
  • आपने दूध का कलर ब्राउन होने तक दूध को हल्की आंच में पकाते रहना है। इसके बाद मिल्क केक को जमाने के लिए पतीला या कोई बड़ा बाउल ले लें और उसके चारों तरफ देसी घी लगा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिल्क केक- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
स्टेप 4
  • मिल्क केक को धीरे- धीरे करके पतीले में डालें। आपको मिल्क केक को कम से कम 6 घंटे तक ठंडा होने के लिए रखना होगा। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपने इसे फ्रिज में नहीं रखना है। 6 घंटे के बाद आप मिल्क केक का सेवन कर सकते हैं। इन आसान 4 स्टेप्स में आपका मिल्क केक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें