फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बनाएं स्वादिष्ट बनाना कुल्फी, स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद

Fri, 02 Oct 2020 10:39 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बनाना कुल्फी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
कुल्फी का स्वाद लगभग सभी को अच्छा लगता है। अगर आपको भी कुल्फी पसंद है तो आप घर में आसानी से दस मिनट में स्वादिष्ट कुल्फी बना सकती हैं। आमतौर पर कुल्फी के बहुत फ्लेवर्स होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि घर में "बनाना कुल्फी" कैसे बनाई जाती है। "बनाना कुल्फी" स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। "बनाना कुल्फी" बनाने में दूध और केले का इस्तेमाल होता है। दूध में कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है और केले में पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। दूध और केला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं घर में बनाना कुल्फी बनाने की विधि...
विज्ञापन

2 of 6
बनाना कुल्फी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
बनाना कुल्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
  • दूध- दो कप
  • कंडेन्स्ड मिल्क- एक कप
  • केले- दो
  • मलाई- आधा कटोरी
  • इलाइची- एक छोटा चम्मच
  • केसर- एक चुटकी
  • चीनी- स्वादानुसार
  • काजू और बादाम
अगली स्लाइड्स में जानिए बनाना कुल्फी बनाने की विधि...
विज्ञापन

3 of 6
बनाना कुल्फी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
स्टेप 1
  • सबसे पहले केले को टुकड़ों में काट लें और मलाई को अच्छे से फेंट लें। इसके साथ ही आपने इलाइची को अच्छे से पीस लेना है और केसर को पानी में भिगोकर रख लेना है। इसके बाद दूध को उबाल लें। जब दूध उबल जाए तो इसमें मलाई मिला लें।

4 of 6
बनाना कुल्फी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
स्टेप 2
  • अब आपने दूध में कटे हुए ड्राई फ्रूट, इलाइची पाउडर और केसर मिला लेना है। इसे कुछ देर तक पकाएं, उसके बाद गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
विज्ञापन

5 of 6
बनाना कुल्फी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
स्टेप 3
  • इसके बाद थोड़ा सा दूध और केले को मिक्सी में डालकर पीस लें। आपने इसे पतला होने तक पीसना है। उसके बाद इसे एक बाउल में निकाल लें और इसमें बचा हुआ दूध और कंडेन्स्ड मिल्क मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बनाना कुल्फी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
स्टेप 4
  • अब आपने मिक्सचर को कुल्फी के सांचे में या छोटी कटोरियों में डालना है और एल्युमिनियम फॉइल से ढकने के बाद कुल्फी जमाने के लिए फ्रीजर में रख देना है। कुछ समय बाद आप फ्रीजर से कुल्फी निकालकर प्लेट्स में सर्व कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें