हाल में हुए एक शोध में दिल के मरीजों से जुड़ी काम की जानकारी का पता चला है। अमेरिकी शोध के मुताबिक दिल के दौरे के लक्षण अधेड़ पुरुषों में महीने भर पहले से दिखने लगते हैं।
हार्ट अटैकः दिल की धड़कनें रुक जाएं तो आजमाएं ये उपाय
शोधकर्ताओं का मानना है कि अगर महीने भर पहले दिल के मरीजों में ये लक्षण पहचान लें तो दिल के दौरे को रोकने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
नपुंसकता से लेकर हार्ट अटैक तक, पुरुषों के लिए बड़े हैं 7 खतरे
शोध के दौरान, दिल का दौरा झेलने वाले 825 मरीजों के लक्षणों का अध्ययन किया गया जिसमें पाया गया कि पिछले एक महीने में आधे से अधिक लोगों में सामान्य लक्षण पाए गए।
करीब 56 प्रतिशत लोगों को एक महीने पहले से सीने में हल्का दर्द हुआ, 13 प्रतिशत लोगों को सांस लेने में दिक्कत और चार प्रतिशत लोगों को घबराहट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
साथ ही, 10 प्रतिशत मामलों में मरीजों को फ्लू की समस्या हुई।
शोधकर्ता डॉ. एलोइ मैरिजन के अनुसार, ''अमूमन हार्ट अटैक के मामलों का जब तक पता चलता है तब तक कई बार देर हो जाती है। इस शोध की मदद से समय से पहले इसके लक्षणों को जानने से इसे रोकने में आसानी होगी।''
यह शोध अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन्स साइंटिफिक सेशन्स में प्रकाशित हुआ है।
दूसरी ओर, एक अन्य शोध में यह पाया गया है कि सुबह के समय दिल के दौरे से बचाव के लिए रात में सोने से पहले एस्पिरिन की गोली लेना काफी फायदेमंद है।
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर दिल के मरीजों को हार्ट अटैक से बचाव के लिए प्रतिदिन सोने से पहले इस्परिन लेने की सलाह दी है।