फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाना हो या बढ़ानी हो मर्दानगी, फायदों से भरा है अखरोट

Wed, 04 Sep 2013 05:37 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
फास्टफूड के इस दौर में डाइट में पोषक तत्वों की भरपाई बहुत जरूरी है। ऐसे में रोज अखरोट का सेवन न सिर्फ आपके भोजन में पोशक तत्वों की कमी पूरी करता है बल्कि आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से दूर रखता है।
विज्ञापन


अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में हैं। न्यूट्रिशन कंसल्टेंट गीतू अमरनानी से जानिए कि अखरोट आपकी सेहत के लिए किस-किस तरह से फायदेमंद है।

वजन घटाने के लिए
दूसरे मेवों से अलग अखरोट वजन घटाने में बहुत मददगार है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड जैसे ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में है जो शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और मोटापा घटाने में मदद करता है।
विज्ञापन


रोगों से बचाव
अखरोट में एन-3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में होता है जो बीपी, आर्ट्रीज संबंधी रोग, स्ट्रोक, ब्रेस्ट कैंसर और पेट के कैंसर से बचाव में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद पोली फेनोलिक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर से सड़ने में मदद करते हैं। रोज छह से सात अखरोट का सेवन फायदेमंद है।

करेले के फायदे जानने के लिए यहां क्लिक करें।

पौरुष बढ़ाता है
अखरोट एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर तो है ही, साथ ही इसमें जिंक, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनिरल्स भी अच्छी मात्रा में हैं जो पुरुषों में वीर्य बढ़ाते हैं। इसके अलावा, इसमें फोलेट भी है जो फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार है।

तुरंत ऊर्जा के लिए
अखरोट कई प्रकार के मिनिरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन हैं जो आपको तुरंत ऊर्जा देते हैं और थकान दूर करते हैं। रोज अखरोट का सेवन आपके लिए बेहतरीन रिफ्रेशमेंट हो सकता है।

छरहरी बिपाशा को देखने के लिए यहां क्लिक करें।

त्वचा के लिए फायदेमंद
यह विटामिन ई का अच्छा स्रोत है, खासतौर पर गामा ट्रोकोफेरोल इसमें अच्छी मात्रा में हैं जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा, इसके तेल का इस्तेमाल अरोमा थेरेपी और कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए भी किया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें