फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसीना बहाने के पांच फायदे, जानते हैं आप?

Fri, 06 Sep 2013 06:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शर्ट पर पसीने के दाग हों या फिर इसकी बदबू, पसीने के नाम पर अमूमन ये समस्याएं सबसे पहले दिमाग में आती हैं लेकिन सामान्य तौर पर पसीना आना जितना स्वाभाविक है सेहत के लिए उतना ही जरूरी भी है। पसीने के फायदे वजन घटाने से लेकर शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने तक, कई तरह से हमारे लिए अहम हैं।
विज्ञापन


आइए जानें पसीने के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में जो अपने साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को बहा ले जाता है।

वजन घटाने में मददगार
पसीने के साथ-साथ शरीर की अतिरिक्त कैलोरी भी बर्न होती हैं। यही वजह है कि ढेर सारी कसरत करके या स्टीम बाथ को तमाम वेट लॉस प्रोग्राम का हिस्सा बनाया जाता है। कसरत के बाद जितना अधिक पसीना बहेगा उतनी अधिक कैलोरी घटेगी।

शरीर की सफाई
शरीर में इकट्ठा हुए कई टॉक्सिक तत्व पसीने के साथ बाहर निकल जाते हैं। इससे किडनी, लिवर और आंतों की सफाई होती रहती है और इनसे संबंधित समस्याओं से बचाव होता है।
विज्ञापन


तनाव से राहत
तनाव से राहत पाने के लिए भी पसीना निकलना जरूरी है। यही वजह है कि तनाव के दौरान कसरत व शारीरिक श्रम पर जोर दिया जाता है जिससे शरीर से पसीना निकले और शरीर का ताप कम हो। इससे स्ट्रेस दूर होता है।

ज्यादा पसीना आए तो इन खतरों से रहें होशियार

शरीर का केमिकल बैलेंस
पसीने के साथ शरीर से अतिरिक्त सोडियम व पोटैशियम भी बाहर निकलता है जिससे शरीर में इनका बैलेंस बना रहता है। इससे हृदय से लेकर हड्डियों के रोगों से बचाव होता है।

रक्त संचार
बहुत अधिक पसीने की वजह से त्वचा को रक्त की ज्यादा जरूरत पड़ती है जिससे सभी अंगों में रक्त का संचार तेजी से होता है। यानी रक्त संचार ठीक रखने के लिए थोड़ा पसीना फायदेमंद है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें