फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकता है नारियल पानी, पीने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Wed, 26 Jun 2019 10:43 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
गर्मियों के मौसम में खुद को ठंडा और तरोताजा रखने के लिए नारियल पानी एक अच्छा स्त्रोत है। नारियल में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम और खनिज पदार्थ जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। नारियल में वसा की मात्रा बिल्कुल न के बराबर होती है और कॉलेस्ट्राल भी नहीं होता है इसलिए ह्रदय रोगियों और मोटापे के शिकार लोगों के लिए ये वरदान है।नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। एक नारियल में लगभग 200 से 250 मिलिलीटर पानी होता है। इसका सेवन वजन घटाने के लिए किया जा सकता है। आइए जानते है नारियल पानी पीने के क्या लाभ और हानियां हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ह्रदय को दुरुस्त रखने के लिए नारियल पानी का सेवन फायदेमंद है। इसके सेवन से लिपिड मेटाबॉलिज्म नियंत्रित रहता है। हांलाकि इसके पानी में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए ह्रदय रोगयों को इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। ब्लड प्रेशर के नियंत्रण में इसका महत्वपूर्ण योगदान होता है। अगर आप नियमित नारियल पानी का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
विज्ञापन

3 of 5
गुर्दे की पथरी में नारियल का पानी बहुत फायदेमंद होता है। पथरी में तरल पदार्थों के अधिक सेवन से पथरी मूत्र के रास्ते निकल जाती है। नारियल का पानी पथरी के क्रिस्टल गलाने में मदद करता है। चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। नारियल के पानी का फेस पैक में प्रयोग करके दाग धब्बों को दूर किया जाता है।
 

4 of 5
नारियल पानी का सेवन डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं। शुगर के मरीजों में इन्सुलिन कम हो जाता है। इसके सेवन से शरीर में इन्सुलिन की मात्रा सही बनी रहती है। लेकिन नारियल पानी का सेवन करते समय शुगर के मरीजों को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नारियल पानी के कुछ नुकसान भी हैं
नारियल का पानी पीने से कुछ नुकसान भी हो सकता है। किसी को ज्यादा थकान या कमजोरी रहती हो तो उसे नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में उसके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ जाता है और वो ज्यादा कमजोरी महसूस करने लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें