अगर आप 'डाइट' के लेबल से बिकने वाली कोल्ड ड्रिंक्स यह सोचकर पीते हैं कि इनमें कैलोरी कम होती है और मोटापे का खतरा भी कम होता है तो इस गफलत से बाहर निकलिए। डाइट ड्रिंक्स भी आपके लिए मेटापे की एक बड़ी वजह हो सकती है।
ट्रेंड्स इन इन्डोक्रोनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो डाइट ड्रिंक्स न सिर्फ मोटापे का खतरा बढ़ाती हैं बल्कि सेहत पर इनके की विपरीत प्रभाव हैं। इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं का मानना है कि डाइट ड्रिंक्स रेगुलर ड्रिंक्स से अधिक नुकसानदायक हो सकती हैं।
शोधकर्ता सुज़ैन स्विदर्स इस बारे में बताती हैं कि बहुत अधिक डाइट ड्रिंक्स के सेवन से मेटाबॉलिक सिंड्रोम, टाइप 2 डायबिटीज और दिल के रोगों का खतरा भी अधिक होता है।
ऐसे कई शोध हैं जिनमें यह तथ्य माना गया है कि डाइट सोडा के अधिक सेवन से प्यास कम होती है और मस्तिष्क को और अधिक मीठा खाने की इच्छा होती है। इसके अलावा यह डीहाइड्रेशन की वजह भी हो सकती है।
अब अगर आप भी यह सोचकर बेधड़क डाइट ड्रिंक्स का सेवन करते हैं कि इसमें कैलोरी कम होती है तो इसमें मौजूद आर्टिफिशियल शुगर और प्रिजर्वेटिव्स की अनदेखी कतई न करें।