चाट खाना अमूमन सभी लोगों को पसंद होता है। फिर चाहे वो मटर चाट हो या आलू चाट। इसके अलावा टमाटर चाट के बारे में कम लोग ही जानते हैं। टमाटर चाट का असली लुत्फ उठाना है तो वो आपको बनारस में ही मिलेगा। बनारस में घाट के पास आपको बहुत सारे चाट के ठेले मिल जाएंगे, जहां आप इसका स्वाद चख सकते हैं। आइए जानते हैं बनारस की खास टमाटर चाट की रेसिपी...
टैनिंग
सामग्री
-चार कटे हुए टमाटर
-1/2 कप उबला हुआ सफेद मटर
-एक उबला हुआ आलू, एक कटी हुई प्याज
-एक चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
-तीन से चार बारीक कटी हुई हरी मिर्च
-बारीक कटा हुआ हरा धनिया
-एक चम्मच नींबू का रस
-एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-1/2 चम्मच काला नमक, एक चम्मच जीरा पाउडर
-1/2 चम्मच गरम मसाला
-एक चम्मच स्वादानुसार इमली की चटनी
-1/2चम्मच (स्वादानुसार) धनिया चटनी
-नमक स्वादानुसार
-तीन या चार चम्मच तेल या देसी घी
tamatar chaat
- फोटो : instagram
ऐसे बनाएं
-कड़ाही में तीन बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमे अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर प्याज के गुलाबी होने तक भुनें, अब इसमे टमाटर और 1/2 छोटा चम्मच नमक मिलाकर पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर गरम मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डालकर इसे चलाते हुए दो से तीन मिनट तक मध्यम आंच पर भुनें।
-अब आलू मिलाएंगे और दो मिनट तक भुनें, इसके बाद इसमें उबला मटर, आधा कप पानी मिलाएंगे और इसे धीमी आंच पर दो मिनट तक पकाएं।
-इसके बाद इसमें हरी चटनी, खट्टी मीठी चटनी, हरा धनिया और स्वादानुसार काला नमक डालकर मिलाएंगे और फिर गैस बंद कर दें। -अब तैयार सामग्री को कुल्हड़ में या प्लेट में डालें फिर उसके ऊपर बारीक कटा हुआ प्याज, मिर्च और हरा धनिया डालकर गरमागरम परोसें।