फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Raksha Bandhan 2020: इन ट्रेंडी और प्यार भरे संदेशों से दें राखी की शुभकामनाएं

Mon, 03 Aug 2020 12:04 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Happy Raksha Bandhan 2020 - फोटो : social media
सोमवार, 3 अगस्त यानी आज रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पवित्र त्योहार है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। रक्षाबंधन के पावन दिन भाई हमेशा बहन की रक्षा करने का वचन देता है। इस बार कोरोना वायरस की वजह से बहुत से भाई-बहन एक दूसरे से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। आप रक्षाबंधन के खास मौके पर इन खूबसूरत, ट्रेंडी और प्यार भरे संदेशों से राखी की शुभकामनाएं दे सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
Happy Raksha Bandhan 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी,
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी,
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी,
बहन के प्यार का पवित्र धुआं है राखी।
रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं…
विज्ञापन

3 of 8
Happy Raksha Bandhan 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
राखी का त्योहार आया
खुशियों की बहार लाया
आज ये दुआ करते हैं हम
भैया खुश रहो तुम हरदम
रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं…

4 of 8
Happy Raksha Bandhan 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
लड़ना-झगड़ना है इस रिश्ते की शान
रूठ कर मनवाना ही तो है इस रिश्ते का मान
भाई-बहनों में बसती है एक दूजे की जान
करता है भाई, पूरे बहनों के अरमान
रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं…
विज्ञापन

5 of 8
Happy Raksha Bandhan 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
ये लम्हा कुछ खास है,
बहन के हाथों में भाई का हाथ है,
ओ बहना तेरे लिए मेरे पास कुछ खास है,
तेरे सुकून की खातिर मेरी बहना,
तेरा भाई हमेशा तेरे साथ है।
रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं…
विज्ञापन

6 of 8
Happy Raksha Bandhan 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
मेरी प्यारी बहना,
मुझे तुझसे है कुछ कहना,
तेरे स्नेह ने महकाया है,
मेरे जीवन का कोना-कोना।
रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं…
विज्ञापन

7 of 8
Happy Raksha Bandhan 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
रिश्ता है जन्मों का हमारा,
भरोसे का और प्यार भरा,
चलो इसे बांधें भैया,
राखी के अटूट बंधन में...
रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं…



 
विज्ञापन

8 of 8
Happy Raksha Bandhan 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
भाई बहन के प्यार का बंधन
है इस दुनिया में वरदान
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता
चाहें ढूंढ लो सारा जहान...
रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं…
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें