फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Friendship Day 2020: इन प्यार भरे संदेशों से दें दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं

Sun, 02 Aug 2020 12:33 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
फ्रेंडशिप डे 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
Happy Friendship Day 2020
  • भारत में हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें इससे पहले 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया गया था। इस बार भारत में 2 अगस्त यानी आज फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। इस बार कोरोना वायरस की वजह से इस दिन बहुत से दोस्त एक-दूसरे से मुलाकाता नहीं कर पाएंगे, परंतु आप अपने दोस्तों को खूबसूरत संदेश भेजकर भी फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यह दिन बेहद ही खास होता है। ऐसा कहा जाता है कि रविवार को लगभग सभी की छुट्टी रहती है जिस वजह से भारत में रविवार के दिन फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। जीवन में दोस्तों का बहुत अधिक महत्व होता है, हम अपनी सभी बातें अपने दोस्तों के साथ ही शेयर करना पसंद करते हैं। इस दिन दोस्तों को गिफ्ट्स भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
फ्रेंडशिप डे 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
कोई इतना चाहे तो बताना..,
कोई इतने नाज तुम्हारे उठाए तो बताना।
दोस्ती तो हर कोई कर लेगा तुमसे,
कोई हमारी तरह निभाए तो बताना।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
विज्ञापन

3 of 7
फ्रेंडशिप डे 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
तुफान में कश्तियों को किनारे भी मिल जाते हैं
जहान में लोगों को सहारे भी मिल जाते हैं
दुनिया में सबसे प्यारी है जिंदगी
कुछ आप जैसे दोस्त जिंदगी से भी प्यारे मिल जाते हैं।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

4 of 7
फ्रेंडशिप डे 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
मुझसे एक दोस्त नहीं बदला जाता,
चाहे लाख दूरी होने पर
लोगों के तो भगवान तक बदल जाते हैं
एक मुराद पूरी ना होने पर
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
विज्ञापन

5 of 7
फ्रेंडशिप डे 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
ए सुदामा
मुझे भी सिखा दें
कोई हुनर तेरे जैसा,
मुझे भी मिल जाएगा
फिर कोई दोस्त कृष्ण जैसा।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
विज्ञापन

6 of 7
फ्रेंडशिप डे 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
हर कर्ज दोस्ती का अदा कौन करेगा....
जब हम ही न रहेंगे तो दोस्ती कौन करेगा।
ऐ खुदा मेरे दोस्त को सलामत रखना....
वरना मेरे जीने की दुआ कौन करेगा।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फ्रेंडशिप डे 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
दोस्ती भी क्या गजब चीज होती है,
मगर ये भी बहुत कम लोगों को नसीब होती है,
जो पकड़ लेते हैं जिंदगी में दामन इसका,
समझ लो कि जिंदगी उनके बिलकुल करीब होती है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें