फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पेट ले लिया ये जूस तो शर्तिया घटेगा वजन, पेट की चर्बी और कमर का साइज घंटों में होगा कम

Wed, 29 Jul 2020 12:20 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज के बदलते लाइफस्टाइल में वजन का बढ़ना आम हो गया है। बच्चों से लेकर व्यस्क और बुजुर्ग तक मोटापे और वजन बढ़ने से परेशान हैं। वैसे तो इसे कम करने के लिए कई तरह की सर्जरी भी डॉक्टर करते हैं यानी चर्बी को काटकर शरीर से अलग किया जाता है, लेकिन आपको बता दें कि इसके अलावा भी कई तरह के उपाय हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी ऑपरेशन के अपना मोटापा कम कर सकते हैं यानी वजन घटा सकते हैं। हम आपको आज तीन तरह के ड्रिंक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका खाली पेट सेवन करके आप अपनी पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
वजन घटाने से पहले ये जान लेते हैं कि ये बढ़ता कैसे है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि तनाव और चिंता। इससे शरीर में कार्टिसोल नामक हॉर्मोन ज्यादा रिलीज होता है, जो मोटापा बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा नींद की कमी से भी शरीर में भूख ज्यादा लगाने वाले हॉर्मोन रिलीज होते हैं, जो वजन बढ़ा सकते हैं। देर तक सोना, जंक फूड खाना और शराब-सिगरेट की लत भी वजन बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए बेहतर है कि इन बातों का खास ख्याल रखें और खासकर जंक फूड खाने से तो बिल्कुल बचें। अब आइए जानते हैं वजन घटाने के घरेलू उपायों के बारे में...
विज्ञापन

3 of 5
धनिया के बीज - फोटो : Pixabay
धनिया के बीज का सेवन 
  • धनिए के बीज में मिनरल्स और पोटैशियम, आयरन, मैग्नीज, कैल्शियम, फॉलिक एसिड, विटामिन ए, के और सी जैसे विटामिन्स पाए जाते हैं। ये स्वास्थ्य संबंधी परशानियों को दूर करते हैं। पेट की चर्बी कम करने के लिए एक बड़े चम्मच धनिया के बीज को पानी में डालकर उबाल लें। जब पानी अच्छी तरह उबल जाए तो गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें। फिर उस पानी को रातभर वैसे ही छोड़ दें और सुबह उठकर पानी को छान लें और उसे खाली पेट पी लें। इससे आपको 72 से 100 घंटे यानी 4 से 5 दिन में ही फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। 

4 of 5
जीरा - फोटो : Pixabay
जीरा का सेवन 
  • जीरा मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और जैसा कि हम सभी जानते हैं, मेटाबॉलिज्म जितना अधिक होता है, उतना ही अधिक वजन कम होता है। यह पाचन में सुधार करने में भी मदद करता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए आप एक चम्मच जीरा एक गिलास पानी में रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह पानी छानकर उसे खाली पेट पिएं। यह निश्चित रूप से मोटापा कम करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सौंफ - फोटो : Pixabay
सौंफ का सेवन 
  • सौंफ भी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जो वजन कम करने में सहायक है। दरअसल, इसमें काफी मात्रा में फाइबर होते हैं, जो आपको पेट भरा होने का अहसास कराते हैं। इससे आप ज्यादा कैलोरी लेने से बच जाते हैं, जो आपको वजन कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक या दो चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में रातभर के लिए भिगो दें और सुबह उठते ही सबसे पहले उसे पी लें। इसके अलावा आप सौंफ की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।  
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें