फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: डायबिटिज के इन लक्षणों को हल्के में लेने की न करें भूल, समय रहते ऐसे करें बचाव

Wed, 27 Oct 2021 11:47 AM IST
शशि सिंह लाइफस्टाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जब किसी के शरीर में इंसुलिन बनना कम हो जाता है तो रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे व्यक्ति को शुगर या डायबिटीज होती है। इसके पीछे का कारण समय पर सही से न खाना या गलत खान-पान, पर्याप्त नींद न लेना, अत्यधिक वजन, निष्क्रिय जीवनशैली, नशीली चीजों का सेवन करना आदि होता है। दुनियाभर में लोग डायिबिटीज से प्रभावित हैं, भारत में भी डायबिटिज के रोगियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। इस बीमारी की वजह से व्यक्ति को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फिलहाल अभी तक इस बीमारी को कोई पुख्ता इलाज नहीं है, इसलिए समय रहते अगर इसकी पहचान कर ली जाए तो इससे बचाव करके सामान्य जीवन जी सकते हैं। शरीर में कुछ लक्षणों को देखकर आप शुगर की पहचान कर सकते हैं। यदि शरीर में इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ताकि समय रहते आप अपनी शुगर को कंट्रोल कर सकें।

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
त्वचा के ये लक्षण देते हैं डायबिटीज के संकेत
त्वचा का हद से ज्यादा सूखा होना, खुजली होने के साथ सूखे चकते बन जाना जैसी चीजों को हम मौसम में बदलाव या फिर पानी की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन पर्याप्त पानी पीने और सही मौसम में भी ये समस्या बनी रहने पर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शरीर में घाव होने, कटने, जलने आदि पर बहुत दिनों तक घाव का न सूखना डायबिटीज के एक सामान्य लक्षण में से एक है जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
हाथ-पैरों में सुन्नपन होना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
हाथ-पैरों में सुन्नपन होना
रक्त में शर्करा की अधिकता तंत्रिका संवेदनाओं को प्रभावित करती है, जिससे आपको हाथ-पैरो में सुन्नपन की शिकायत होने लगती है। शरीर में थकान, चक्कर आना, आए दिन अचानक कमजोरी महसूस होने लगना, अंगों में झनझनाहट महसूस होना आदि सामान्य लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये डायबिटीज के सामान्य लक्षण हो सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मुंह सूखना, मसूड़ो से खून आना
बार-बार मुंह सूख जाना, तुरंत पानी पीने पर भी बार-बार प्यास लगना, आदि डायबिटीज के सामान्य लक्षण हो सकते हैं इसके मुंह में आए दिन घाव हो जाना, मुंह का शुष्क होना, मसूड़़ो से खून आना, आदि सही प्रकार से मुख की सफाई न होने के कारण भी हो सकता है लेकिन इन लक्षणों की तुरंत जांच करवानी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामान्य से अधिक यूरिन आने पर तुरंत जांच करवाना चाहिए। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
सामान्य से अधिक यूरिन आना
अगर बार-बार पेशाब आने की समस्या हो रही हो तो यह शरीर में शर्करा बढ़ने का संकेत हो सकता है। रात में सोते समय बार-बार पेशाब आने पर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें