Coronavirus Vaccine
- फोटो : Amar Ujala
उच्च जोखिम समूह को प्राथमिकता
वैक्सीन सबसे पहले उच्च जोखिम समूहों को दी जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से शुरुआती चरण में 30 करोड़ ऐसे लाभार्थियों की सूची मांगी गई है, जो प्राथमिकता वाले समूहों में आते हैं। इनमें स्वास्थ्यकर्मी, नगर निगम कर्मी, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोग शामिल हैं।