फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक की शिक्षिका ने की पहल: ताकि कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों को भी मिल सके शिक्षा

Tue, 07 Sep 2021 02:42 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए कर रही हैं प्रयास
  • कई अन्य लोग भी कर रहे हैं मदद
विज्ञापन
बच्चों की पढ़ाई (सांकेतिक) - फोटो : Pixaels
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी ने स्वास्थ्य के साथ अन्य कई तरह की सामाजिक समस्याओं को भी बढ़ा दिया है। देश में कोरोना की आई अब तक दो लहरों का रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा जिसके कारण कई लोगों का सामान्य रहन-सहन काफी प्रभावित हुआ है। महामारी ने शिक्षा व्यवस्था को भी दुर्गम बना दिया है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए कर्नाटक के हुनसेकट्टे के सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में फिजिकल एजूकेशन की शिक्षिका अनीता मैरी बड़ी पहल की है। अनीता ने कोविड के दौरान अनाथ हो चुके बच्चों के कल्याण के लिए काम करने का फैसला किया है। 57 वर्षीय शिक्षका अनीता कहती हैं, बच्चों की शिक्षा इस महामारी के दौरान काफी प्रभावित हुई है। मैंने एक छोटी सी कोशिश की है, जिससे अनाथ बच्चों की इस समस्या को दूर किया जा सके।
विज्ञापन


कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों के लिए अनोखी पहल
अनीता कहती हैं, विद्यागामा योजना के दौरान बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूलों से 25-30 पेज से अधिक के नोट्स उपलब्ध कराए जाते हैं। हालांकि कोरोना के दौरान अनाथ हो चुके छात्रों के लिए इन नोट्स की फोटोकॉपी कराना आसान नहीं था। इसी समस्या को दूर करने के लिए मैंने काफी संघर्ष के बाद इज़राइल के अर्पित परेरा से संपर्क किया। उन्होंने ऐसे छात्रों के लिए एक फोटोकॉपी-कम-प्रिंटर मशीन दान की है, जिससे बच्चों के लिए नोट्स की फोटोकॉपी कराना अब आसान हो गया है। 
 
विज्ञापन

बच्चों का शिक्षा के लिए अनोखी पहल (सांकेतिक)ृ - फोटो : istock
बच्चों की मदद के लिए कई लोग आ रहे हैं साथ
कोविड-19 ने कई बच्चों से उनके माता-पिता को छीन लिया। हम उनकी शिक्षा और जीवन की जरूरतों को भी पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आदिचुंचनागिरी मठ के निर्मलानंद स्वामीजी ने संदेश दिया कि वे कोविड-19 के दौरान माता-पिता को खो चुके बच्चों के लिए कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने भी जिले के ऐसे चार बच्चों की शिक्षा का जिम्मा उठाया है। अनीत मैरी ने खुद अपने पैसे और अन्य शिक्षकों द्वारा दान की गई राशि की मदद से ऐसे परिवारों को एक महीने के लिए राशन किट वितरित की। वह कहती हैं, इस काम में कई लोग अपनी इच्छा से सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें