फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hypertension: क्या धूम्रपान की वजह से हो सकती है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, जानें क्या है हकीकत?

Sun, 18 May 2025 12:59 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हमारे देश में बहुत से लोग हाइपरटेंशन की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या धूम्रपान करना भी हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है? आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com
Can smoking Cause Hypertension?: आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर, जिसे हाइपरटेंशन भी कहते हैं, एक बहुत आम स्वास्थ्य समस्या बन गई है। यह हृदय रोग, स्ट्रोक और किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण बन सकती है। मानसिक तनाव, गलत खानपान और सेडेंटरी लाइफस्टाइल जैसे कई कारण हाइपरटेंशन का प्रमुख कारण हो सकते हैं।

ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या धूम्रपान करना भी हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है? यह एक महत्वपूर्ण सवाल है, क्योंकि धूम्रपान हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि क्या पैसिव स्मोकिंग हाइपरटेंशन का कारण बन सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
ब्लड प्रेशर - फोटो : Freepik.com
धूम्रपान और हाइपरटेंशन का संबंध
धूम्रपान में मौजूद निकोटीन और अन्य हानिकारक रसायन शरीर पर दीर्घकालिक प्रभाव डालते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति सिगरेट पीता है, तो निकोटीन तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है, जिससे हृदय गति बढ़ती है और रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com
इससे रक्तचाप अस्थायी रूप से बढ़ जाता है। बार-बार धूम्रपान करने से यह अस्थायी वृद्धि स्थायी हाइपरटेंशन में बदल सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, धूम्रपान हृदय और रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ाकर हाइपरटेंशन के जोखिम को बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़ें- Summer Health: तेज धूप में कोई हो जाए बेहोश तो भूलकर भी न करें ये गलती, वरना हो सकती है गंभीर स्थिति
 

4 of 5
हाई ब्लड प्रेशर - फोटो : Freepik.com
धूम्रपान कैसे बढ़ाता है ब्लड प्रेशर?
निकोटीन हमारी रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ देता है। इससे खून के बहाव में रुकावट आती है, जिस कारण ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। धूम्रपान तनाव वाले हार्मोन जैसे एड्रेनालाईन को भी बढ़ाता है, जो ब्लड प्रेशर का बड़ा कारण बन सकता है। साथ ही, धूम्रपान की वजह से हार्ट को अधिक जोर लगाना पड़ता है। धूम्रपान हृदय को अधिक मेहनत करने के लिए मजबूर करता है, जिससे ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Covid-19: कई देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एक नई वैक्सीन को मंजूरी, ये वैरिएंट बढ़ा रहा है चिंता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com
पैसिव स्मोकिंग
सिर्फ सिगरेट पीने वाले व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि जो लोग उसके पास खड़े होकर दूसरों के पीने से निकला धुआं (जिसे सेकेंड हैंड स्मोक या पैसिव स्मोकिंग कहते हैं) अंदर लेते हैं, उनमें भी हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा बढ़ जाता है। रिसर्च में देखा गया है कि इस धुएं के संपर्क में आने से रक्त वाहिकाएं ठीक से काम नहीं कर पातीं। इस वजह से उनका काम धीमा हो जाता है और ब्लड प्रेशर बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें