फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कम बजट में घर पर ही बनाएँ अपना जिम

Tue, 12 Mar 2013 05:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
खुद को फिट रखने के लिए जिम जाकर एक्सरसाइज करना हर वह व्यक्ति चाहेगा जो अपनी फिटनेस को लेकर सजग है लेकिन कभी समय की कमी तो कभी बजट बिगड़ने का डर, जिम न जाने के पीछे ऐसी कोई भी वजह हो सकती है। लेकिन अगर आप जिम नहीं जा सकता है तो क्यों न घर में ही अपना बजट जिम तैयार करें, पैसा भी बचेगा और समय भी।


कमरे से शुरू करें तैयारी
आपके घर का लिविंग रूम हो या फिर गेस्टरूम, कमरे में रोशनी और सही वेंटिलेशन है तो यह आपके लिए परफेक्ट जिम हो सकता है। कमरे की सफाई कर उसमें मैट बिछाएं, ध्यान रखें कि मैट फिसलने वाला न हो। मैट के अलावा एक कुर्सी और तीन स्टेप्स वाली सीढ़ी की व्यवस्था कर लें। सीढ़ी पर चढ़कर और उतरकर आप वेट लॉस एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं।

स्किपिंग रोप (रस्सी)
किसी भी स्पोर्ट शॉप पर स्किपिंग रोप आसानी से मिल जाएगी। सामान्यतः यह 150 रुपए से 1500 रुपए तक की रेंज में मौजूद है। आप अपने बजट और जरूरत के अनुसार ले आएं। रस्सी कूदना बेहद आसान और प्रभावी वर्कआउट है।


डंबल्स
वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज के लिए डंबल्स और बार्बेल्स जरूरी होते हैं इसलिए आप इनमें भी निवेश करें। लोकल स्टोर्स में ये 150 रुपए से 500 रुपए प्रति किलो वजन के आधार पर मिलते हैं। कुछ स्टोर्स पुराने डंबल्स के साथ एक्सचेंज ऑफर भी देते हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार इनका वजन बढ़ा सकते हैं।

एक्सरसाइज बॉल
खुद को शेप में रखने के लिए एक्सरसाइज बॉल या स्टेबलिटी बॉल काफी प्रभावी है। इसका इस्तेमाल दूसरे उपकरणों के साथ भी कर सकते हैं। बाजार में इसकी कीमत 600 रुपए से 1000 रुपए के बीच तक हो सकती है।

गोल छल्ला या हूप
वेस्ट से कैलोरीज कम करने के लिए हूप एक बेहतरीन उपकरण है। इसे कमर में डालकर कमर कमर घुमाने से पेट और कमर की चर्बी घटती है।   ध्यान रहे कि हूप उतना ही बड़ा होना चाहिए जितने बड़े आप हैं। बाजार में इसकी कीमत 150 रुपए से शुरू हो सकती है।

रजिस्टेंस बैंड्स
स्ट्रेचिंग और शरीर का संतुलन बनाए रखने के लिए रजिस्टेंस बैंड्स का काफी उपयोग किया जाता है। इसे खरीदते वक्त ध्यान रखें कि हैंडल्स की ग्रिप अच्छी हो। यह बाजार में 1500 से 3000 रुपए तक की कीमत में मिल सकते हैं।

वेट मशीन
आपके जिम में वेट मशीन का होना बहुत जरूरी है जिससे आप अपने वजन में होने वाले बदलावों का रिकॉर्ड रख सकें। बाजार में वेट मशीन 800 से 1500 रुपए की कीमत तक में मिल सकती है।
विज्ञापन


आप चाहें तो शुरुआत में कुछ दिन किसी प्रशिक्षक से परामर्श ले लें और फिर घर पर ही इन उपकरणों की सहायता से वर्कआउट करें।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें