फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिडिटी से तुरंत पाना चाहते हैं राहत, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Mon, 11 Jan 2021 08:48 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एसिडिटी यानी पेट में जलन एक आम समस्या है, जो लगभग हर किसी को कभी न कभी होती ही है। इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे- मसालेदार भोजन करना। ऐसे लोगों को एसिडिटी की समस्या होने की संभावना अधिक रहती है, जो अधिक मात्रा में मसालेदार खाना खाते हैं। इसके अलावा सही समय पर भोजन न करना भी एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है। चूंकि आज की व्यस्त जीवनशैली में लोग अपने-अपने कामों में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि वो भोजन करना तक भूल जाते हैं। ऐसे में पेट संबंधी कई परेशानियां हो जाती हैं, जिनमें एसिडिटी यानी पेट में जलन भी शामिल है। आइए जानते हैं इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
एसिडिटी की समस्या हो तो पिएं ठंडा दूध 
  • दूध के तो वैसे कई फायदे हैं। इसके सेवन से पोषक तत्वों की तो प्राप्ति होती ही है, साथ ही यह कई तरह की समस्याओं में भी राहत देता है। जैसे कि, अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो एक गिलास ठंडा दूध पिएं, वो भी बिना उसमें चीनी मिलाए। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एसिडिटी में गुड़ भी है फायदेमंद 
  • एसिडिटी की समस्या में गुड़ बहुत फायदेमंद है। जब भी आपको लगे कि आपके पेट में जलन हो रही है तो थोड़ा सा गुड़ खा लें और एक गिलास ताजा पानी पी लें। इससे आपके पेट को तुरंत ठंडक मिलेगी, जिससे एसिडिटी की समस्या दूर हो जाएगी। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एसिडिटी में जीरा और अजवाइन भी देते हैं राहत 
  • जीरा और अजवाइन के वैसे तो कई फायदे हैं, लेकिन ये एसिडिटी की समस्या में भी काफी राहत देते हैं। जब भी आपको एसिडिटी की समस्या हो तो आधा-आधा चम्मच जीरा और अजवाइन लेकर उसे तवे पर भून लें और जब वो ठंडे हो जाएं तो उसे चीनी के साथ खा लें। इससे आपको एसिडिटी में राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंवला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
आंवला भी एसिडिटी में दे सकता है राहत 
  • आंवले को गुणों की खान कहा जाता है। यदि आपको कभी एसिडिटी हो तो आप काला नमक के साथ आंवले का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको पेट में जलन की समस्या में कुछ ही मिनटों में राहत मिल जाएगी। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें