फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन से अब कितनी दूर है दुनिया? जानें कब मिलेगा टीका, ताजा अपडेट्स

Thu, 03 Sep 2020 05:22 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Coronavirus vaccine updates - फोटो : Pixabay/Amarujala
दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक एक कारगर और प्रभावी वैक्सीन दुनिया को मिल जाएगी। वैसे तो दुनियाभर में वैक्सीन बनाने की कई योजनाओं पर काम चल रहा है, लेकिन इस रेस में सबसे आगे ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को माना जा रहा है। ड्रग ट्रायल्स को ट्रैक करने वाली एयरफिनिटी नाम की एक कंपनी के मुताबिक, सितंबर के मध्य तक एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन से जुड़ा परिणाम सामने आ सकता है कि वो कोरोना वायरस से लोगों को बचाने में कारगर है या नहीं।  इस दवा कंपनी ने इस महीने के अंत तक ब्रिटेन को 30 मिलियन यानी तीन करोड़ वैक्सीन की खुराक देने का वादा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अमेरिका में एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार की जा रही कोरोना वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में पहुंच गया है। कंपनी के मुताबिक, अमेरिका में कुल 80 जगहों पर 30 हजार स्वयंसेवकों पर इसका परीक्षण चल रहा है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये एलान किया था कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन परीक्षण के तीसरे चरण में पहुंच गई है और वह उन वैक्सीन्स की सूची में शामिल हो गई है, जिसका इस्तेमाल बहुत जल्द कोरोना से लड़ने में किया जाएगा। इसी महीने इसके बाजार में आने की उम्मीद जताई जा रही है।  
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण में पहुंचने वाली अन्य कंपनियों में मॉडर्ना और फाइजर भी हैं। हाल ही में मॉडर्ना इंक (Moderna Inc) ने यह दावा किया था कि उसकी वैक्सीन बुजुर्गों पर भी उतनी ही प्रभावी है, जितनी कि युवाओं पर। बुजुर्गों पर किए गए ट्रायल में इसके उत्साहजनक परिणाम देखने को मिले हैं। कंपनी ने वैक्सीन के शुरुआती ट्रायल का डाटा जारी कर यह जानकारी दी थी। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फिलहाल मॉडर्ना की वैक्सीन mRNA-1273 का तीसरे यानी अंतिम चरण का ट्रायल चल रहा है, जिसमें कुल 30 हजार स्वयंसेवकों को शामिल किया गया है। इस ट्रायल को सितंबर में पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। माना जा रहा है कि कंपनी इस साल दिसंबर तक इस वैक्सीन को बाजार में उपलब्ध करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
अमेरिका की फाइजर (Pfizer) कंपनी भी जर्मन बायोटेक कंपनी BioNTech के साथ मिलकर कोरोना की वैक्सीन पर काम कर रही है। फाइजर ने अमेरिकी सरकार के साथ लगभग 195 करोड़ वैक्सीन की खुराक देने के लिए साझेदारी की है। माना जा रहा है इस वैक्सीन को अक्तूबर तक नियामक एजेंसी से मंजूरी मिल जाएगी, जिसके बाद यह आम लोगों के लिए भी उपलब्ध हो सकेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें