कोरोना वायरस से बचने के लिए हर कोई अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है, क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि इसे बढ़ाकर या बरकरार रखकर ही बीमारियों से लड़ा जा सकता है। ऐसे में लोग अपनी इम्यूनिटी मजबूत के लिए तरह-तरह के ड्रिंक्स का सेवन कर रहे हैं, जिसमें काढ़ा भी शामिल है। कई शोधों में यह बात सामने आई है कि काढ़े के सेवन से कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने में मदद मिली है, लेकिन किसी भी ड्रिंक्स का सेवन करने से पहले आपको एक बार सोच-विचार या फिर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि आप शरीर के फायदे के लिए उसे पीते हैं, लेकिन कभी-कभी उसका गलत प्रभाव भी आपके शरीर पर पड़ जाता है। आइए जानते हैं उन चार तरह के ड्रिंक्स के बारे में, जिनका सेवन ना करें तो ही बेहतर है, क्योंकि वो आपकी इम्यूनिटी को घटा सकते हैं।