फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना से बचना है तो इन बातों का रखें खास ख्याल, नहीं तो हो सकते हैं संक्रमित

Tue, 22 Dec 2020 01:44 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना वायरस ने अब तक दुनियाभर में सात करोड़ 77 लाख से भी अधिक लोगों को संक्रमित कर दिया है जबकि 17 लाख से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा चुके हैं। इस महामारी की वजह से हमारे जीवन में कई तरह के बदलाव आए हैं। अब इस बीमारी से खुद को कैसे बचाएं और सुरक्षित रखें, इसको लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिकों या विशेषज्ञों ने तमाम तरह के सुझाव दिए हैं। हालांकि सभी सुझाव काम के ही हों, ये जरूरी नहीं है। इसलिए हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जो कोरोना वायरस से बचाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खुद को कैसे सुरक्षित रखें? 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोरोना वायरस से खुद को सुरक्षित रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें और समय-समय पर हाथ साबुन और पानी से धोते रहें। इसके अलावा आप हाथ साफ करने के लिए सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि अगर आपके हाथों पर वायरस हों तो वो मर जाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आंख, नाक और मुंह छूने से बचें 

अपनी आंखों, नाक और मुंह को बेवजह छूने से बचें, क्योंकि ऐसा अक्सर होता है कि हम बिना कुछ सोचे-समझे किसी सतह को छूते हैं, ऐसे में हो सकता है कि वायरस हमारे हाथों पर चिपक गया हो और उसके बाद अगर हम अपनी आंखों, नाक या मुंह को छूते हैं तो वायरस के हमारे शरीर में प्रवेश करने संभावना बढ़ जाती है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ज्यादा जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें 

लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने को कहा जा रहा है। वैसे बेहतर है कि आप घर से बेवजह बाहर न निकलें और अगर निकलें तो मास्क जरूर पहनें, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से आपका बचाव हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भीड़-भाड़ वाले जगहों पर न जाएं 

अगर आप किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं तो यह आवश्यक है कि आप अपना काम कर सीधे घर लौटें। इस दौरान किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए, ताकि संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से बचा जा सके और आप संक्रमित न हों। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें