फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Study: सार्वजनिक शौचालय से भी फैल सकता है कोरोना वायरस, जानिए कैसे करें बचाव

Sat, 22 Aug 2020 02:28 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैलता जा रहा है। दुनियाभर में इसके संक्रमण के मामले दो करोड़ 27 लाख से ज्यादा हो चुके हैं जबकि अब तक सात लाख 95 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। ये तो आपको पता ही होगा कि यह वायरस संक्रमित व्यक्ति की सांस से, उसके छूने से, छींकने और खांसने से फैलता है, लेकिन एक ताजा रिसर्च बताती है कि अब सार्वजनिक शौचालय से भी कोरोना वायरस फैल सकता है। ऐसे में इसका उपयोग बहुत सोच-समझ कर और सावधानी के साथ करना होगा। आइए जानते हैं सार्वजनिक शौचालय से कोरोना के फैलने का खतरा किस तरह से है और इससे कैसे बचाव कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
  • फिजिक्स ऑफ फ्लूइड्स में प्रकाशित ताजा शोध के मुताबिक, सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करने के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा अधिक है। इसलिए इनका उपयोग करते समय (खासकर फ्लश करते समय) मास्क जरूर पहनकर रखें और फ्लश का बटन दबाने के बाद तुरंत शौचालय से बाहर निकल जाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
शौचालय से ऐसे फैलता है संक्रमण?
  • शोध के मुताबिक, अगर कोई संक्रमित व्यक्ति पहले शौचालय का इस्तेमाल कर चुका हो तो फ्लश करने के बाद भी उसमें वायरस के होने की आशंका बनी रहती है। शोध में बताया गया है कि फ्लश के साथ तेज पानी की धार से जो क्लाउड बनती है, वो छह सेकेंड में दो फीट तक ऊंची उठ सकती है और इसमें कोई दोराय नहीं है कि उस क्लाउड में वायरस के कण भी होते हैं। जांच में भी ऐसा पाया गया है। ऐसे में अगर कोई स्वस्थ व्यक्ति शौचालय में जाता है तो फ्लश के दौरान बननेवाले ये क्लाउड्स उसे संक्रमित कर सकते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, मल त्याग और पेशाब दोनों के माध्यम से कोरोना वायरस फैल सकता है। हालांकि मल त्याग के बाद फ्लश करने के मुकाबले पेशाब करने के बाद फ्लश करने पर उठनेवाले क्लाउड्स की रफ्तार अधिक होती है। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करते समय बेहद ही सावधानी बरतने की जरूरत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैसे करें बचाव? 
  • बेहतर है कि सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करते समय मास्क जरूर पहनकर रहें। इसके अलावा शौचालय का इस्तेमाल करने के बाद अपने हाथों को साबुन से धोएं या फिर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। इसके बाद सबसे जरूरी है कि आप घर पहुंचते ही कपड़े धुलने के लिए रख दें और तुरंत साबुन लगाकर नहा लें और हां, बालों में शैंपू करना न भूलें, क्योंकि बाल भी कभी-कभी कोरोना वायरस के वाहक का काम कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें