कोरोना वैक्सीन
- फोटो : social media
मौजूदा वैक्सीन क्या करेगी असर
अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि जो तमाम वैक्सीन तैयार की जा रही हैं, वो वायरस के इस प्रकार पर कितना असर करेगी। नूर हिशाम ने कहा कि कोरोना का D614G वर्जन 10 गुना ज्यादा संक्रामक था और अभी जो वैक्सीन विकसित की जा रही है, हो सकता है वो कोरोना वायरस के इस वर्जन के लिए उतनी प्रभावी ना हो। डॉ. अतुल कक्कड़ भी कहते हैं कि जो वैक्सीन बन रही है वो नॉर्मल वायरस के लिए बन रही है, लेकिन ये म्यूटेटेड वायरस है, यानी उसे जैसा बर्ताव करना चाहिए वो वैसे नहीं कर रहा।
वो कहते हैं, 'जो वैक्सीन बनती है, वो तो नॉर्मल वायरस के लिए बनती है, लेकिन म्यूटेटेड वायरस अलग बर्ताव करता है, वो ज्यादा संक्रामक होता है। इसलिए कहा नहीं जा सकता कि वैक्सीन उस पर कितना काम करेगी, क्योंकि उसका जो जीन सिक्वेंसिंग यानी जेनेटिक मेकअप होता है, वो अलग हो जाता है।'