फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन में रखी यह छोटी सी चीज है कई बीमारियों का रामबाण इलाज, जानिए इसके फायदे

Wed, 03 Feb 2021 05:57 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
हमारे किचन में कई चीजें ऐसी होती हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
हमारे किचन में कई चीजें ऐसी होती हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं, परंतु हमें इन चीजों के फायदों के बारे में पता नहीं होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। इस छोटी सी चीज का सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। आमतौर पर बीमार होने पर हम दवाई का सेवन करने लगते हैं, परंतु कई बार घरेलू उपचार करने से भी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं उस छोटी सी चीज के बारे में जो कई बीमारियों में रामबाण है...
विज्ञापन

2 of 13
अजवाइन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अजवाइन
  • अजवाइन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आमतौर पर हर किसी के किचन में अजवाइन उपलब्ध होता है। औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन का सेवन करने से कई तरहों की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। 
अगली स्लाइड्स में जानिए अजवाइन के सेवन के फायदे...
विज्ञापन

3 of 13
अजवाइन का सेवन करने से पेट संबंधित समस्याओं से आराम मिलता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
पेट संबंधित समस्याओं में फायदेमंद
  • अजवाइन का सेवन करने से पेट संबंधित समस्याओं से आराम मिलता है। पेट संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए गर्म पानी के साथ अजवाइन का सेवन करना चाहिए। गर्म पानी के साथ अजवाइन का सेवन करने से पेट संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं।

4 of 13
सर्दी- जुकाम को दूर करने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सर्दी- जुकाम में फायदेमंद
  • सर्दी- जुकाम को दूर करने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। सर्दी- जुकाम की समस्या में अजवाइन का सेवन काफी फायदेमंद होता है। अजवाइन एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो सर्दी- जुकाम से छुटकारा दिलाने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
कई लोग साइनस की समस्या से परेशान रहते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
साइनस की समस्या में फायदेमंद
  • कई लोग साइनस की समस्या से परेशान रहते हैं। साइनस के मरीजों के लिए अजवाइन का सेवन काफी फायदेमंद होता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अजवाइन का सेवन करने से साइनस की समस्या में आराम मिलता है।
विज्ञापन

6 of 13
इस पानी से गरारा करना गले के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गले के लिए फायदेमंद 
  • अक्सर बदलते मौसम में गला बैठने की समस्या भी होने लगती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए बेर के पत्तों और अजवाइन को पानी में उबाल लें। उबालने के बाद इस पानी को अच्छे से छान लें और फिर छाने हुए पानी से गरारा करें। इस पानी से गरारा करना गले के लिए काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

7 of 13
इस पानी का सेवन करने से सिर दर्द की समस्या दूर हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सिर दर्द में फायदेमंद 
  • सिर दर्द की समस्या को दूर करने के लिए आधा लीटर पानी में एक चम्मच अजवाइन डालें और इस पानी को उबाल लें। इसके बाद पानी को अच्छे से छान लें और दिन में दो से तीन बार इस पानी का सेवन करें। इस पानी का सेवन करने से सिर दर्द की समस्या दूर हो सकती है।

8 of 13
अजवाइन का सेवन करना जोड़ों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
जोड़ों का दर्द दूर होता
  • अजवाइन का सेवन करना जोड़ों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए सरसों के तेल में अजवाइन डाल लें और इसे अच्छी तरह से गर्म कर लें। इस मिश्रण से जोड़ों की मालिश करने से जोड़ों का दर्द दूर हो सकता है।

9 of 13
अजवाइन का इस्तेमाल चोट लगने पर भी किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
चोट लगने पर फायदेमंद
  • अजवाइन का इस्तेमाल चोट लगने पर भी किया जा सकता है। चोट वाली जगह पर हल्दी और अजवाइन लगाने से आराम मिलता है। हल्दी और अजवाइन लगाने से दर्द और सूजन भी कम होती है।

10 of 13
अजवाइन का इस्तेमाल करने से मुंह से दुर्गंध आने की समस्या दूर हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मुंह की दुर्गंध होगी दूर
  • कई लोग मुंह से दुर्गंध आने की समस्या से परेशान रहते हैं। अजवाइन का इस्तेमाल करने से मुंह से दुर्गंध आने की समस्या दूर हो सकती है। मुंह से दुर्गंध की समस्या को दूर करने के लिए थोड़े से पानी में अजवाइन मिला लें और इसको अच्छे से उबाल लें। इस पानी से दिन में दो से तीन बार कुल्ला करने से मुंह से दुर्गंध आने की समस्या दूर हो सकती है।

11 of 13
गठिया के मरीजों के लिए अजवाइन काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गठिया की बीमारी में फायदेमंद
  • गठिया के मरीजों के लिए अजवाइन काफी फायदेमंद होता है। गठिया के मरीजों को अजवाइन के चूरन की एक पोटली बनाकर घुटनों को सेंकना चाहिए। इसके अलावा गठिया के मरीज अजवाइन के रस में सौंठ मिलाकर भी पी सकते हैं।

12 of 13
मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए दही के साथ अजवाइन को पीस लें और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मुंहासों से मिलेगा छुटकारा
  • मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए दही के साथ अजवाइन को पीस लें और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इस लेप को सूखने तक लगे रहने दें। जब लेप सूख जाए तो चेहरे को अच्छे से गर्म पानी से धो लें। इस लेप को लगाने से आपको मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

13 of 13
इस पाउडर से ब्रश करने से भी मसूड़ों का दर्द और सूजन दूर हो जाती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मसूड़ों का दर्द होगा दूर
  • अगर आपके मसूडों में दर्द रहता है तो गुनगुने पानी में अजवाइन की कुछ बूंदे डालकर कुल्ला करें। आप अजवाइन को भूनकर अच्छे से पीसकर पाउडर भी तैयार कर सकते हैं। इस पाउडर से ब्रश करने से भी मसूड़ों का दर्द और सूजन दूर हो जाती है।
 डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें