फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में फोन का ऐसा इस्तेमाल आपकी परफॉर्मेंस पर डालेगा असर

Wed, 21 Aug 2019 10:37 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग ऑफिस में काम के दौरान बीच-बीच ब्रेक लेकर मोबाइल फोन में व्यस्त हो जाते हैं। ज्यादातर लोगों को ये लगता है कि ऐसा करने से वे अपने दिमाग को रिलैक्स फील करा सकेंगे। खुद भी तरोताजा महसूस करेंगे। लेकिन सच इससे काफी अलग है।

विज्ञापन


इस संबंध में हुए एक नए शोध में बताया गया है कि ऑफिस में काम के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से आप पर क्या असर होता है। यह शोध बताता है कि मानसिक रूप से चुनौती से भरे काम के बीच मिलने वाले ब्रेक में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से आपका ब्रेन सही तरीके से रिचार्ज नहीं हो पाता है। इसका सीधा असर आपकी परफॉर्मेंस पर पड़ता है। आपका रिजल्ट खराब हो जाता है। 

इस बारे में अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी के एक प्रफेसर का कहना है कि 'काम के बीच में ब्रेक लेकर  मोबाइल फोन पर मैसेज चेक करने, लोगों से बात करने, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने, सूचना का आदान-प्रदान करने से दिमाग दूसरी तरफ सक्रिय हो जाता है। उसे रिलैक्स करने का वक्त नहीं मिलता। इसके चलते आपका काम प्रभावित होता है।

कैसे की गई स्टडी?

विज्ञापन
विज्ञापन

इस विषय पर शोध कर रहे रिसर्चर्स ने 414 कॉलेजों के अंडरग्रेजुअट्स पर स्टडी की। रिसर्चर्स ने कॉलेजों के अंडरग्रेजुएट्स को पजल्स का सेट हल करने के लिए दिया। पजल्स हल करने के दौरान ब्रेक दिया गया। ऐसा देखा गया कि ब्रेक में जिन लोगों ने सेलफोन का इस्तेमाल किया, वे लोग पजल्स को हल करने में सबसे कम सक्षम थे। 

ये भी पढ़ें : 10वीं पास के साथ-साथ स्नातकों के लिए भी शानदार मौका, NLC में खाली है जगह

जिन लोगों ने ब्रेक के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया, उन्हें पजल्स हल करने में 19 फीसदी अधिक समय लगा। इतना ही नहीं, उन लोगों ने मोबाइल फोन इस्तेमाल न करने वाले लोगों की तुलना में 22 फीसदी कम पजल्स हल किए। 

ये भी पढ़ें : HPCL में अनेक पदों पर नौकरी का मौका, 40 हजार से 1.80 लाख तक होगी सैलरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें