हिमाचल प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस द्वारा आयोजित एचपीएएस परीक्षा 2019 की रिवाइज्ड आंसर - की का इंतजार कर रहे, उम्मीदवारों के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने रिवाइज्ड आंसर -की जारी कर दी गई है। एचपीपीएससी एचपीएएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए, उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एचपीएएस प्रारंभिक परीक्षा 26 मई, 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति मिल गई है। प्री परीक्षा में कुल 527 उम्मीदवार सफल हुए हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा का आयोजन 09 सितंबर से 15 सितंबर, 2019 के बीच आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी रिवाइज्ड आंसर- की को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।