संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर की मदद से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवार किसी भी परीक्षा या भर्ती संबंधी प्रश्न के लिए यूपीएससी के अधिकारियों से टोल फ्री नंबर 1800118711 पर जुड़ सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग ने नौकरी के इच्छुक आर्थिक पिछड़े उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसकी मदद से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवार किसी भी परीक्षा या भर्ती संबंधी प्रश्न के लिए यूपीएससी के अधिकारियों से टोल फ्री नंबर 1800118711 पर जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
हेल्पलाइन अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और बेंचमार्क विकलांग (पीडब्ल्यूबीडी) से संबंधित उम्मीदवारों की सहायता के उद्देश्य से स्थापित की गई है।
जिन छात्रों ने आवेदन किया है या आयोग की परीक्षाओं/भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे इस हेल्पलाइन की मदद से कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। हेल्पलाइन सभी कार्य दिवसों (कार्यालय समय के दौरान) पर चालू रहेगी।