उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 और उसमें समय समय पर किए गए संशोधन के अनुसार विश्वविद्यालय परिनियम के अनुरूप अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, डायरेक्टर रिसर्च सेंटर, लाइब्रेरियन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को यूजीसी मानक के तहत वेतन दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 15 सितंबर तक आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए डिमांड ड्राफ्ट के रूप में शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क वित्त अधिकारी, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के नाम से भुगतान करना है। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को 1500 रुपये, वहीं एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए एक हजार रुपये डिमांड ड्राफ्ट के रूप में भुगतान करना होगा।