फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OSSC CHSL 2024: ओएसएससी सीएचएसएल की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

Thu, 25 Jul 2024 10:28 AM IST
कृपा अरोड़ा जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

OSSC CHSL 2024: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कैसे दर्ज कराएं उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति, यहां पढ़ें। 
विज्ञापन
OSSC CHSL 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

OSSC CHSL 2024: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- ossc.gov.in. पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही सत्र में किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत आयोग में कुल 673 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के पदों पर चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और प्रमाणपत्र सत्यापन।

उम्मीदवारों को ओएसएससी सीएचएसएल 2024 अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि पासवर्ड या ओटीपी के साथ नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करना होगा। जो उम्मीदवार इस उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे 26 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, "आपत्ति का निर्णय योग्यता के आधार पर किया जाता है। कितने उम्मीदवारों ने आपत्ति दर्ज की है, इसका परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ता है। इसलिए, यदि किसी उम्मीदवार ने किसी प्रश्न के बारे में आपत्ति दर्ज की है और कोई नया तथ्य या तर्क नहीं जोड़ा गया है, तो उसे फिर से वही आपत्ति दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है।"

विज्ञापन

OSSC CHSL 2024: कैसे दर्ज कराएं आपत्ति 
 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद उत्तर कुंजी चुनौती के लिंक पर क्लिक करें। 
  • आवेदन संख्या, पासवर्ड और अन्य विवरण दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी के विरुद्ध आपत्तियां उठाएं और सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
  • चुनौतियाँ प्रस्तुत करें और उन्हें भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें