NCL Recruitment रिक्तियों का विवरण
एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती 2024 के लिए अलग-अलग ट्रेडों में 150 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
सहायक फोरमैन (ई एंड टी) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी - 09 पद
-
सहायक फोरमैन (मैकेनिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी उत्खनन - 59 पद
-
सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी उत्खनन - 48 पद
-
इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल (ई एंड एम) - 34 पद
NCL Recruitment आवेदन शुल्क
एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी, नॉन क्रीमी लेयर, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1180 रुपये (+180 रुपये जीएसटी सहित) का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, ईएसएम, पीडब्ल्यूबीडी, डिपार्टमेंटल कैंडिडेट को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
NCL Recruitment वेतन
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सहायक फोरमैन पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को फोरमैन वेतन 2024 न्यूनतम (मासिक रेटेड) ग्रेड-सी बेसिक 47330.25 रुपये प्रति महीने दिया जाएगा।
NCL Recruitment आयुसीमा
एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।