फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women Empowerment, SSC, Bank, Airforce, Safalta Talks 2021: मशहूर किताब ‘Super Women’ की लेखिका से जानिए सफलता के गुर

सार

Safalta Talks का हिस्सा बनने जा रहीं प्राची गर्ग ऐसी ही एक महिला हैं जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से समाज में अपनी एक अलग जगह बनाई। प्राची गर्ग एक जानी-मानी लेखिका, स्तंभकार, स्पीकर और एक स्वउद्यमी हैं। 
विज्ञापन
Safalta Talks
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। वो समाज में फैली रूढ़ीवादी रस्मों को तोड़ते हुए अपना मुकाम बना रही हैं। Safalta Talks का हिस्सा बनने जा रहीं प्राची गर्ग ऐसी ही एक महिला हैं जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से समाज में अपनी एक अलग जगह बनाई। प्राची गर्ग एक जानी-मानी लेखिका, स्तंभकार, स्पीकर और एक स्वउद्यमी हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जन्मी प्राची की प्रारंभिक शिक्षा बुलंदशहर से ही हुई जिसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बैचलर की पढ़ाई की। एमबीए की पढ़ाई करने के बाद वो बिजनेस के क्षेत्र में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


उन्होंने स्वउद्यम पर केंद्रित 'सुपरवुमन', 'सुपरकपल' और 'सुपरसिबलिंग्स' जैसी कई किताबें लिखी हैं। साथ ही वो 'घूमोफिरो' नाम से चल रहे एक स्टार्टअप की फाउंडर भी हैं। इनके स्टार्टअप को इंडियन एक्सप्रेस फेमिना और आईडीवा  जैसे मीडिया हाउस द्वारा कवर भी किया जा चुका है। इसके अलावा प्राची को ट्रैकिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स में भी रुचि है। वो ढेरों वुमन गाइडेड टूर भी ऑर्गेनाइज कराती हैं।

Safalta Talks के माध्यम से प्राची आज के युवाओं को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के खास टिप्स देंगी। प्राची गर्ग का अनुभव हर युवा और खासतौर पर महिलाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक रहने वाला है। उनके अनुभव पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी बेहद खास होगा। अगर आप भी इस सेशन का हिस्सा बनना चाहते हैं तो सब्सक्राइब करें www.safalta.com का यूट्यूब चैनल या फिर इस लिंक https://www.youtube.com/watch?v=9-2HaXW3WQY पर क्लिक कर सीधे इस खास सेशन के साथ जुड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें