फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Police SI Prelims 2021: प्रवेश पत्र जारी, इस डायरेक्ट लिंक की मदद से करें डाउनलोड

Fri, 26 Nov 2021 03:33 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

 West Bengal Police SI Prelims 2021 Admit Card: पश्चिम बंगाल पुलिस एसआई प्रीलिम्स 2021 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसकी परीक्षा 5 दिसंबर को आयोजित होगी। वेबसाइट wbpolice.gov.in जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती - फोटो : पश्चिम बंगाल पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रीलिम्स 2021 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसकी परीक्षा 5 दिसंबर 2021 को होनी है। यह परीक्षा 90 मिनटों की आयोजित होगी। परीक्षा से संबंधित अधिसूचना पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपनी वेबसाइट में wbpolice.gov.in में जारी कर दी है। इसमें कुल 1088 पद हैं। उम्मीदवारों से कहा गया है कि वह परीक्षा हॉल में आने से पहले अधिसूचना में जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों को ठीक से पढ़ लें। एसआई प्रीलिम्स की परीक्षा  5 दिसंबर 2021 को दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे के समय अवधि में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र -

स्टेप 1 - सबसे पहले वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज में मौजूद लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें पश्चिम बंगाल एसआई प्रीलिम्स प्रवेश पत्र 2021 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अपनी जानकारी लॉग इन पर डालें।
स्टेप 4 -  प्रवेश पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5 - इसके बाद अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

इलेक्ट्रॉनिक सामान की अनुमति नहीं-
पश्चिम बंगाल पुलिस की तरफ से आधिकारिक अधिसूचना में परीक्षा देने आ रहे अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वह इलेक्ट्रॉनिक सामानों को परीक्षा हॉल के अंदर नहीं ला सकते हैं। मोबाइल फोन, घड़ी. कैलकुलेटर, पोर्टेबल स्कैनर, ब्लूटूथ डिवाइस जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान को लाने की मनाही है। साथ ही अभ्यार्थी परीक्षा हॉल में खेल के जूते, स्नीकर्स, ऊंची एड़ी के जूते भी पहन कर ना आएं।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण दस्तावेज
उम्मीदवारों को पहचान के उचित प्रमाण के साथ उक्त परीक्षा में बैठने के लिए आवंटित स्थानों पर अपने ई-प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट प्रस्तुत करना होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार डब्ल्यूबी पुलिस की आधिकारिक साइट देख सकते हैं। अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें