फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB Police Answer Key: पश्चिम बंगाल एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की, ऐसे देखें

Thu, 24 Feb 2022 10:03 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

WB Police Answer Key: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने  एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 2 जनवरी, 2022 को किया था। परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 से 1.30 बजे तक आयोजित की गई थी। 
 
विज्ञापन
WB Police Answer Key - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WB Police Answer Key: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी के चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


WB Police Answer Key: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने  एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 2 जनवरी, 2022 को किया था। परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 से 1.30 बजे तक आयोजित की गई थी। 

आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वह वित्त विभाग,अधीनस्थ उत्पाद सेवा, पश्चिम बंगाल सरकार में जाकर 7 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सभी जरूरी दस्तावेजों को साथ जमा करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


WB Police Answer Key: कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार सबसे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। 

4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

5. उत्तर का मिलान करें और जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें