WB Police Agragami Result: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने अग्रगामी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) की आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाकर इस सूची को देख सकते हैं और अपना परिणाम जान सकते हैं।
WB Police Agragami Result: इतने उम्मीदवारों का हुआ है चयन
जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार इस भर्ती में कुल 1097 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अब इन्हें साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने अग्रगामी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर, 2021 को सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया था। परीक्षा एक पाली में हुई थी।
WB Police Agragami Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशो का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे अग्रगामी भर्ती परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
WB Police Agragami Result: इस तारीख को होगा साक्षात्कार
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से अग्रगामी भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन 10 मार्च, 2022 को किया जाएगा। इसके लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर ही 3 मार्च, 2022 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे अपने पंजीयन क्रमांक, जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।