WB Police Answer Key: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 2 जनवरी, 2022 को किया था। परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 से 1.30 बजे तक आयोजित की गई थी।
WB Police Answer Key: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी के चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
WB Police Answer Key: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 2 जनवरी, 2022 को किया था। परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 से 1.30 बजे तक आयोजित की गई थी।
आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वह वित्त विभाग,अधीनस्थ उत्पाद सेवा, पश्चिम बंगाल सरकार में जाकर 7 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सभी जरूरी दस्तावेजों को साथ जमा करना होगा।