पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अक्तूबर में दुर्गा पूजा से पहले डब्ल्यूबी टीईटी का परिणाम घोषित किया जाएगा। बता दें कि इस बार लगभग 2.5 लाख अभ्यर्थी जनवरी 2021 में आयोजित पश्चिम बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।
पढ़ें - सीबीएसई 10वीं बोर्ड: टैबुलेशन की प्रक्रिया पूरी, इस दिन आ सकता है परिणाम, पढ़िए पूरी खबर
पहले जारी होंगे मॉडल आंसर
माणिक भट्टाचार्य ने बताती हैं कि डब्ल्यूबी टीईटी परिणाम 2021 के प्रकाशन से पहले प्रश्नों के मॉडल आंसर उपलब्ध कराए जाएंगे। भट्टाचार्य ने 2014 के टीईटी उम्मीदवारों की काउंसलिंग पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया अगले मंगलवार से शुरू की जाएगी।
क्या था 2014 का मामला?