फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB Police Admit Card: पश्चिम बंगाल पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश जारी किया

Tue, 22 Mar 2022 09:53 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

WB Police Admit Card: इस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
WB Police Admit Card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WB Police Admit Card: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कांस्टेबल भर्ती, 2020 के लिए आयोजित की जाने वाली शारीरिक परीक्षा ( PMT/PET) के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  wbpolice.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

WB Police Admit Card: इस तारीख को होगी परीक्षा
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक मापन परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण का आयोजन 28 मार्च, 2022 से किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से विभाग में कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।  

WB Police Admit Card: इन बातों का रखें ध्यान
इस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं उपलब्ध कराए जाएंगे। इसलिए जल्द से जल्द प्रवेश पत्र को जल्द से जल्द डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। प्रवेश पत्र पर परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें।  
विज्ञापन

WB Police Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

5. अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें