फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल के पदों पर 12वीं पास की बंपर भर्ती

Sat, 31 Jan 2015 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएसएफ में योग्य उम्मीदवारों के लिए हेड कांस्टेबल के कुल 700 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में सामान्य वर्ग के 353 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 184 पद, अनुसूचित जाति के 101 पद व अनुसूचित जनजाति के 62 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं रखी गयी है। आवेदकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों हेतु 5200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 2400 रुपये प्रतिमाह) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 07 मार्च, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क के रूप में 50 रुपए का पोस्टल ऑर्डर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करना होगा। एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिकों को कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा। किसी अन्य प्रक्रिया से जमा किया गया आवेदन शुल्क अमान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षा व लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेडिकल परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 165 सेमी. तथा सीने की चौड़ाई 77 सेमी (बिना फुलाव) होनी चाहिए। आवेदन हेतु आवेदन फॉर्म संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र को पूर्णरूप से भरकर आवश्यक सभी शैक्षिक दस्तावेजों व निर्धारित पोस्टल ऑर्डर के साथ दिए गए पते पर भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मार्च, 2015 है।

आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.cisf.gov.in पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें