फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा मौका: लाखों के पैकेज पर सरकारी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड ने गाजियाबाद स्थित अपनी यूनिट के लिए रिक्तियां जारी की हैं। विज्ञापित रिक्तियों में इलेक्ट्रोनिक्स के 6 पद, मैकेनिकल के 3 पद और इलेक्ट्रिकल के 2 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


आवेदन शुल्क के तौर पर इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 रुपये डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर चेक के माध्यम से जमा कराना होगा। आरक्षिव वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष के प्रशिक्षण के दौरान 4,000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। उसके बाद उन्हें 10,050 - 25,450 के स्केल के तहत नियुक्त किया जाएगा। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 28 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदकों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्‍थान से पूर्णकालिक त्रिवर्षीय डिप्लोमा किया हो। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार ने 60 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को ऑनलाइन भरें।

ऑनलाइन जमा कराए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट, डिमांड ड्राफ्ट तथा दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न कर 'पोस्ट बॉक्स 3076, लोधी रोड, नई दिल्ली - 110003' के पते पर साधारण डाक से भेजें।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी, 2015 है तथा प्रिंटेड आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2015 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए संस्‍थान की वेबसाइट https://jobapply.in/belghaziabad2015/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें