फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में आने वाली है 22 हजार पदों पर भर्ती, जानें सबकुछ

Sat, 06 Nov 2021 07:20 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Recruitment 2021:  हाल ही में राज्य में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए पीईटी परीक्षाओं का परिणाम जारी किया गया था। इस परीक्षा में लगभग 18 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। आयोग भर्ती के माध्यम से इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भी लाभ देना चाह रहा है। 
विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) जल्द ही प्रदेश के विभिन्न विभागों में 22 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु कर सकता है। उत्तर प्रदेश में अगले साल के शुरुआत में ही चुनाव होने हैं, इसलिए आयोग आचार संहिता के लागू होने से पहले ही भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर सकता है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) इस भर्ती में कुल 22,794 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है। इस विज्ञापन में राजस्व लेखपाल के 7882 पद, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समक्षक के 9212 पद, कृषि प्राविधिक व गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पद, कनिष्ठ सहायक व आशुलिपिक के 2000 पद और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ व एक्सरे प्राविधिक के 1200 रिक्त पदों के लिए अधिसूचना जारी की जा सकती है। भर्ती की यह प्रक्रिया 5 चरणों में जनवरी से फरवरी महीने के बीच आयोजित होने की संभावना है। 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) द्वारा जारी की जाने वाली इन सभी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आयोग द्वारा भर्ती से जुड़े पाठ्यक्रमों को भी जारी किया जाएगा। इससे परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को मदद मिल सकेगी। वर्तमान दौर में कंप्यूटर की उपयोगिता को देखते हुए आयोग की ग्रुप सी की भर्तियों में आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है। 
विज्ञापन


राज्य में ग्रुप सी की नौकरियों में लगभग 50 हजार पद खाली हैं। पहले चरण में आयोग 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती आयोजित करेगा। बाकी सीटों पर भी जल्द ही भर्ती आयोजित की जाएगी। हाल ही में राज्य में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए पीईटी परीक्षाओं का परिणाम जारी किया गया था। इस परीक्षा में लगभग 18 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। आयोग भर्ती के माध्यम से इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भी लाभ देना चाह रहा है। 

आवेदन कैसे कर पाएंगे
ग्रुप सी के 22 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियों के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें