फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Recruitment 2021 : UPPSC की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया हो गई है शुरू, जानें कैसे होगा अभ्यर्थियों का चयन और कितनी मिलेगी सैलरी

सार

UPPSC ने प्रोग्रामर ग्रेड-2, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी और सिस्टम मैनेजर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो चुकी है और यह 3 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
UPPSC Recruitment 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रोग्रामर ग्रेड-2, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी और सिस्टम मैनेजर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के जरिए प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 1 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी के 3 पद और औद्योगिक विकास विभाग में मैनेजर (सिस्टम) के 1 पद पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो चुकी है और यह 3 दिसंबर तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Join Now की मदद ले सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी और सिस्टम मैनेजर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि, प्रोग्रामर श्रेणी-2 के पदों के लिए आयु सीमा 25 से 40 वर्ष के बीच है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट का भी लाभ मिलेगा। वहीं, शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो यह पदों के हिसाब से अलग अलग मांगी गई है। अभ्यर्थी इसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी :

प्रोग्रामर ग्रेड-2 के पद पर चयनीत होने वाले अभ्यर्थियों को (9300-34800 रुपये - ग्रेड पे- 4600 मैट्रिक्स लेवल-7) के अनुसार, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को (5,200 से 20,200 रुपये - ग्रेड पे- 2800 मैट्रिक्स लेवल-5) के अनुसार और औद्योगिक विकास विभाग में मैनेजर (सिस्टम) के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को (15,600 से 39,100 रुपये- ग्रेड पे- 5,400) के अनुसार सैलरी मिलेगी।

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

प्रोग्रामर ग्रेड-2 एवं प्रबन्धक (सिस्टम) पद पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंको के आधार पर तथा कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड 'बी' पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं हिन्दी तथा अंग्रेजी टंकण में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर होगा। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा की तिथि तथा केन्द्र की सूचना ई-प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जायेगी। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दें सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें