फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP PET Result 2023 Out: यूपी पीईटी का रिजल्ट जारी होते ही UPSSSC की वेबसाइट ठप, ऐसे चेक करें परिणाम

Thu, 26 Jan 2023 08:17 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC PET Result 2022 Out : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2022 जारी किया है। 
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC PET Result 2022 Declared: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) यानी यूपीएसएसएससी की ओर से यूपी पीईटी परीक्षा का परिणाम (UP PET Result) 2022 जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के परिणाम उम्मीदवारों द्वारा यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेब साइट upsssc.gov.in पर देखे जा सकते हैं। हालांकि, अभी यूपीएसएसएससी की वेब साइट ठप है। 

विज्ञापन


यूपी पीईटी की परीक्षा 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को दो पारियों में आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यूपी पीईटी की अंंतरिम उत्तर कुंजी 13 दिसंबर, 2022 को जारी की गई थी। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए चैलेंज विंडो 22 दिसंबर, 2022 तक खोली गई थी। फिर यूपीएसएसएससी की ओर से यूपी पीईटी संशोधित उत्तर कुंजी 10 जनवरी, 2023 को जारी की गई थी। जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है। 

UPSSSC UP PET का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSSSC PET रिजल्ट 2022 ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेब साइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध UPSSSC PET रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
  7. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेब साइट upsssc.gov.in देख सकते हैं।

UPSSSC PET Results: 37 लाख उम्मीदवारों ने कराया था पंजीकरण 

इस साल लगभग 37 लाख उम्मीदवारों ने यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा के लिए कुल 67 प्रतिशत उम्मीदवार उपस्थित हुए थे जबकि 33 फीसदी परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे।

 

विज्ञापन

UP PET Result 2022: वेबसाइट क्रैश

यूपी पीईटी परिणाम 2022 आ गया है। आवेदकों की अधिक संख्या के कारण दबाव बढ़ने से यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in ठप हो गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य रखें और परिणाम लिंक के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें