Indian Army एनसीसी भर्ती की रिक्तियों का विवरण
यह भर्ती अभियान 55 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से 50 रिक्तियां एनसीसी कोटो से पुरुषों के लिए हैं और पांच रिक्तियां एनसीसी महिलाओं के लिए हैं। भारतीय सेना में एनसीसी भर्ती आयु सीमा उम्मीदवार की आयु एक जुलाई, 2023 को 19 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Indian Army भारतीय सेना एनसीसी भर्ती पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या समकक्ष होना चाहिए, जिसमें सभी वर्षों के अंकों को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम कुल 50 फीसदी अंक होना जरूरी। अंतिम वर्ष के छात्र भी तब तक आवेदन करने के पात्र हैं जब तक वे अपने संबंधित डिग्री कार्यक्रम के पहले दो/तीन/चार वर्षों में कम से कम 50 फीसदी समग्र ग्रेड प्वॉइंट औसत हासिल कर लेते हैं। उम्मीदवारों को एनसीसी के सीनियर डिवीजन/विंग में कम से कम दो/तीन साल का सेवा अनुभव भी चाहिए।