फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Lower PCS Result: यूपीपीएससी ने जारी किया लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे चेक कर सकेंगे

Sat, 12 Mar 2022 02:18 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Lower PCS Result: UPSSSC ने मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 अक्तूबर, 2021 को विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था। वहीं, इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर और 20 अक्तूबर, 2019 को किया गया था।
विज्ञापन
UPSSSC Lower PCS Mains Result - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Lower PCS Result: उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट (लोअर-II) 2019 के मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर और जन्मितिथि आदि का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन

UPPSC Lower PCS Result: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन 
कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट (लोअर-II) 2019 मुख्य परीक्षा में कुल 1,861 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इन सभी उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस भर्ती का आयोजन कुल 672 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया गया था। 

UPPSC Lower PCS Result: इस महीने में हुई थी परीक्षा
UPSSSC ने मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 अक्तूबर, 2021 को विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था। वहीं, इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर और 20 अक्तूबर, 2019 को किया गया था। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों ने मुक्य परीक्षा में भाग लिया था। 
विज्ञापन

UPPSC Lower PCS Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 

3. अब अपना रोल नंबर, जन्मतिथि आदि दर्ज कर के लॉगिन करें। 

4. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें