उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर की जा रही भर्ती के लिए अभ्यर्थी परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया सात जनवरी 2022 को शुरू हुई थी और 28 जनवरी 2022 को बंद हुई थी। इस बार लेखपाल भर्ती में सिर्फ PET में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो रहे हैं और साथ ही इस भर्ती के लिए अब इंटरव्यू का भी आयोजन नहीं किया जाएगा। दरअसल इस बार लेखपाल भर्ती में सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अगर आप भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE लेखपाल ग्रामीण विकास EBook- Download Now की सहायता ले सकते हैं।
लेखपाल भर्ती में सामान्य ज्ञान एक बेहद ही महत्वपूर्ण विषय है और इस परीक्षा में इससे 25 अंको के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान सेक्शन से सामान्य विज्ञान, राष्ट्र तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन, भारतीय राजव्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल तथा जनसंख्या जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। गौरतलब है की इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाने हैं।
इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान में पूछे जाने वाले प्रश्नों से संबंधित कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए। दरअसल सिलेबस के मुताबिक सामान्य ज्ञान सेक्शन में सामान्य विज्ञान के प्रश्न, दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य प्रबोध एवं जानकारी पर होंगे। वहीं, भारत के इतिहास के अन्तर्गत आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन की प्रकृति तथा विशेषता, राष्ट्रवाद का अभ्युदय तथा स्वतन्त्रता प्राप्ति के बारे में सामान्य ज्ञान अपेक्षित है।
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही UP लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल NDA/NA तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।