UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क, सहायक ग्रेड III के 5512 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। पंजीकरण की प्रक्रिया का आज यानी 03 अक्तूबर 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर फटाफट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक इस भर्ती अभियान का लक्ष्य जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट लेवल- III के कुल 5512 पदों को भरा जाना है। पहले यह भर्ती 3831 पदों के लिए जारी की गई थी, लेकिन बाद में इसमें 1681 पदों को और जोड़ा गया है। केवल वे उम्मीदवार जो यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2022 में उत्तीर्ण हुए हैं, वे संबंधित पदों के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
यूपीएसएसएससी भर्ती 2023 के लिए अनारक्षित (UR), अनुसूचित जाति (SC),अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क, सहायक ग्रेड III भर्ती के लिए आवेदकों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीसीसी/समकक्ष के साथ 12वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 स्कोर कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
लिखित परीक्षा
टाइपिंग टेस्ट
दस्तावेज सत्यापन
चिकित्सा परीक्षण